रूस-यूक्रेन विवाद के बीच आज दूसरी बार UNSC ने बैठक बुलाई है। बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि रूस द्वारा एक ऑपरेशन तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति में बैठक में कहा कि हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं। स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र है, हम छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जैसा कि हमें आवश्यकता हो सकती है।
यूक्रेन रूस संकट पर ब्रिटेन के प्रतिनिधि ने कहा कि यूके यूक्रेन की संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से समझौता नहीं करेगा। अभी भी डी-एस्केलेशन का समय है। हम रूस से युद्ध टालने का आह्वान करते हैं। यूक्रेन के सिर पर बंदूक है अब ट्रिगर पर है पुतिन की उंगली, एक बड़े पैमाने पर, संघर्ष अत्यधिक पीड़ा, हताहतों की संख्या लाएगा। दुनिया शांति की मांग कर रही है लेकिन रूस नहीं सुन रहा।
हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं…रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है: अमेरिकी प्रतिनिधि
