sunlight news

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को सुप्रीम राहत, गिरफ्तारी पर एक हफ्ते की रोक

बंगाल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को बड़ी राहत दी है। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने अर्जुन सिंह की गिरफ्तारी पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी है।

अर्जुन सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों में गिरफ्तारी से राहत की मांग की थी। अर्जुन सिंह के खिलाफ पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अर्जुन सिंह ने कहा है कि कल होने वाली मतगणना से दूर रखने के लिए गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *