शुरूआती रुझानों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अभिषेक बनर्जी, कन्हैया कुमार पीछे

देश

लोकसभा चुनाव के यूपी मतगणना में पहले 59 सीटों के रूझान में भाजपा 45, गठबंधन 8 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।

रायबरेली में कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी भी छह हजार वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि अमेठी से उनके बेटे राहुल गांधी भी स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं। इससे जहां कांग्रेस व गठबंधन के कार्यालय पर मायूसी छायी हुई है, वहीं भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल है।

शुरूआती रूझानों में भदोही लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 6635, बसपा को 5954, कांग्रेस को 210, जबकि नोटा को 210 मत मिले हैं।

एटा से 401 वोट से बेजेपी के राजवीर सिंह राजू भैया आगे चल रहे हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों बुढाना खतौली मुजफ्फरनगर और चरथावल मैं पहले चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है।

पहले चक्र के मतगणना परिणामों के अनुसार पहले चक्र की मतगणना के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान 10401 मतों के अंतर से लीड कर चुके हैं।

महागठबंधन उम्मीदवार अजित सिंह को 11303 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके मुकाबले संजीव बालियान को 21704 मत प्राप्त हुए हैं।

सुलतानपुर लोकसभा सीट पर अभी के रूझान में भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी को 3421, बसपा के चन्द्रभद्र सिंह को 2439, कांग्रेस के डॉ संजय सिंह को191 मि है।

गोरखपुर से रविकिशन भी 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामपुर से आजमखान भी शुरूआती दौर में पिछड़ गये हैं।

फैज़ाबाद लोकसभा से भाजपा के लल्लू सिंह लगभग 7347 वोट से आगे चल रहे हैं।

अमेठी में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी 5700 वोटों से आगे चल रही हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *