पश्चिम बंगाल- रुझानों में भाजपा की बढ़ रही सीटें

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझान सामने आ चुका है। इसमें से 24 सीट पर तृणमूल 17 पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिली है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की जॉन बारला 7223 वोटों से आगे हैं।

आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार 1646 वोटों से आगे हैं, आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी के बाबुल सुप्रियो 31670 वोटों से आगे हैं।

बरहमपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की अपूर्वा सरकार 2474 वोटों से आगे हैं, बनगांव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शांतनु ठाकुर 7709 वोटों से आगे हैं।

बांकुड़ा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ सुभाष सरकार 4707 वोटों से आगे हैं, बर्दवान पूर्व से सुनील कुमार मंडल तृणमूल के उम्मीदवार 11564 वोटों से आगे हैं, इसी तरह से बीरभूम लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय 921 वोटों से आगे चल रहे हैं।

विष्णुपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सौमित्र खान 4215 वोटों से आगे हैं। बोलपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार असीत कुमार माल 5122 वोटों से आगे हैं। बर्दवान दुर्गापुर से केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया 7407 वोटों से आगे हैं, कूचबिहार लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार परेश चंद्र अधिकारी 10701 वोटों से आगे हैं।

डायमंड हार्बर संसदीय सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 17717 वोटों से आगे चल रहे हैं। दमदम से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सौगत रॉय 973 वोटों से आगे चल रहे हैं। घटाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पूर्व आईपीएस भारती घोष 1107 वोटों से आगे हैं।

हुगली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी 10167 वोटों से आगे हैं। हावड़ा संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रसून बनर्जी सुबह 10:00 बजे तक 5062 वोटों से आगे चल रहे हैं, जादवपुर संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस की स्टार उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती 5423 वोटों से आगे चल रही हैं।

जंगीपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार खलीलुर रहमान 14333 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। झाड़ग्राम संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के कनार हेंब्रम 6269 वोटों से आगे चल रहे हैं, जयनगर से तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल 9362 वोटों से आगे हैं।

कांथी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शिशिर अधिकारी 3291 वोटों से आगे हैं। कोलकाता दक्षिण सीट से भी तृणमूल कांग्रेस को बढ़त मिली है। यहां से तृणमूल उम्मीदवार माला रॉय सुबह 10:00 बजे तक 25556 वोटों से आगे चल रही हैं।

कोलकाता उत्तर से भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप बनर्जी 8227 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह से उलूबेरिया लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सजदा अहमद 11195 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कृष्णानगर लोकसभा सीट से भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार महुआ मोइत्रा 15279 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालदा दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार अबू हसन खान चौधरी 2588 वोटों से आगे हैं। मालदा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार खगेन मुर्मू 7933 वोटों से आगे हैं। मथुरापुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मोहन जटुआ 17938 वोटों से आगे हैं। मुर्शिदाबाद से तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार अबू ताहिर खान 11188 वोटों से आगे हैं।

पुरुलिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्योतिर्मयी सिंह महतो 547 वोटों से आगे हैं। बहरमपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कल्याण बनर्जी 745 वोटों से आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि राज्य की सभी 42 सीटों पर या तो तृणमूल कांग्रेस को बढ़त मिल रही है या भाजपा को। 2 सीटों पर कांग्रेस को। माकपा कहीं भी दूसरे नंबर पर नहीं है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *