sunlight news

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता पीछे

मध्य प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भोपाल। मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस के पिछड़ने का सिलसिला शुरू हो गया।प्रदेश में अधिकांश सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और कांग्रेस के सभी बड़े नेता पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की सबसे चौंकाने वाला रुझान यह है कि गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं।

जबलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 80 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा पीछे चल रहे हैं।

सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयसिंह भाजपा की रीति पाठक से पीछे चल रहे हैं।

बहुचर्चित भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह भाजपा की साध्वी प्रज्ञा से पीछे चल रहे हैं।

रतलाम से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। खंडवा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान से पीछे चल रहे हैं।

इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने कांग्रेस उम्मीदवार पंकज सिंघवी पर 1 लाख से अधिक की बढ़त बना ली है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *