बेगूसराय ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड वोट से जीते गिरिराज सिंह

बिहार

बेगूसराय। देशभर में चर्चित बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर ना केवल राष्ट्रवाद का नारा बुलंद हो गया है। बल्कि गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा में जीत के सभी रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ते हुए बिहार में सबसे अधिक वोट से जीत दर्ज किया है।

यहां के मतदाताओं ने आजाद देश में आजादी और समाजवाद के नारा को पूरी तरह से नकार कर प्रखर राष्ट्रवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एकतरफा विश्वास जताया। जिसके कारण गिरिराज सिंह अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी चर्चित छात्र नेता और सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार को चार लाख 22 हजार 217 वोट से हराकर कमल पर कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हो गए।

गिरिराज सिंह को छह लाख 92 हजार 193 वोट मिले। जबकि, जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दो लाख 69 हजार 976 वोट तथा महागठबंधन के प्रत्याशी तनवीर हसन को एक लाख 98 हजार 233 वोट से संतोष करना पड़ा।

शेष प्रत्याशियों में सौरभ को 18638 वोट, उमेश पटेल को 4172 वोट, शंभू कुमार सिंह को 10019 वोट, मकसूदन पासवान को 3194 वोट, गौरव कुमार को 1880 वोट, अमर कुमार को 2560 वोट तथा धीरज नारायण को 4278 वोट मिले। जबकि 20445 मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी को पसंद नहीं कर नोटा को वोट दिया।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *