tmc worker killed

पश्चिम बंगाल: कूचबिहार में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या

बंगाल

लोकसभा चुनाव 2019 को खत्म हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं पर पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटनाक्रम में कोलकाता के कूचबिहार के दिनहाटा के पेटला बाजार में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की यह दूसरी हत्या है। अभी एक रोज पहले ही उत्तर 24 परगना के निमता में टीएमसी कार्यकर्ता निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब बुधवार की शाम कूचबिहार के दिनहाटा के पेटला बाजार में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता अजीजुर रहमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अजीजुर के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे टीएमसी के बीच की आपसी लड़ाई का नतीजा बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *