sunlight news

उत्तर प्रदेश: हरदोई में ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 30 घायल

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में एक ट्रक और एक टैक्टर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना सदरपुर के पास हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
सड़क हादसा देर रात दो बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लगभग 35 लोग बघौली थाना क्षेत्र के राम भारत पुरवा निवासी प्रकाश की पुत्री माधुरी का तिलक चढ़ाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

मृतकों में बालकराम (65) पुत्र सुखा निवासी बंधिया थाना सुरसा, विश्राम (60) पुत्र भोला निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, राजाराम उर्फ रज्जू (45) पुत्र जब्बर निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, ऋषि कुमार (25) पुत्र भैया लाल निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, विश्राम (50) पुत्र भोला निवासी भारत पुरवा थाना बघौली, शंकर (55) पुत्र सोबरन निवासी घुरमई थाना बघौली शामिल हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और सभी घायलों को सही इलाज और मृतकों के परिजनों को सर्वहित बीमा योजना के तहत मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *