दुबई में सड़क हादसे में 10 भारतीयों समेत 17 लोगों की मौत.

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दुबई। दुबई में गुरुवार शाम एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 भारतीय भी शामिल हैं। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार पत्र खलीज टाइम्स के मुताबिक बस में कुल 31 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्री ईद की छुट्टियां बनाकर ओमान से वापस आ रहे थे। दुबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट कर बताया कि दुर्घटना चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। चालक का नियंत्रण खोने के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद रोड पर रशीदिया मेट्रो स्टेशन के पास बस यातायात सिग्नल से टकरा गई। घायलों को राशिद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार आधे से ज्यादा नागरिक ओमान के निवासी थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *