कॉमनवेल्थ – तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, हाई जंप में जीता पहला पदक

खेल देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में और कोई भारतीय नहीं कर सका। 

 

तेजस्विन शंकर भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वो 2.22 मीटर ऊंची छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

स्पर्धा का गोल्ड न्यूजीलैंड के हमिश केर के नाम रहा। केर 2.25 मीटर ऊंची छलांग लगाकर पहले और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क भी इतनी ही ऊंची छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर रहे।

Share from here