आजादी के अमृत महोत्सव पर इंडियन फोरम फॉर ह्यूमन वेलफेयर द्वारा छठा रक्त दान शिविर का आयोजन स्वर्गीय सावित्री देवी बिहानी के स्मृति मे गल्फ ग्रीन मे किया गया। शिविर में 65 से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
रक्तदान करने वालो को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र,फोटो और उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोगो को रोटी सेवा प्रदान की गयी।
दीप प्रज्ज्वलन सावित्री देवी के पुत्रों रमेश बिहानी, दिनेश बिहानी, महेश बिहानी और राजेश बिहानी के द्वारा किया गया। इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन कोलकाता पौर सभा के सड़क और अभियांत्रिकी विभाग के मेयर इन कॉन्सिल अभीजीत मुखर्जी और स्थानीय पार्षद संदीप नंदी मजूमदार ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था के राजू काबरा, सुरेन्द्र काबरा, शिव सुरेका, सुमित काबरा, गोपाल बिहानी, राहुल शारडा, सिद्धांत बिहानी, कौशल बिहानी, रागिनी बिहानी, राशिका बिहानी और अनिर्बान भट्टाचार्य ने सराहनीय सेवा प्रदान की।
कार्यक्रम के संयोजक अरविंद करनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महानगर के विशिष्ट उद्योगपती और व्यवसायी अनिल दम्मानी, बसंत मुंधड़ा, दिनेश कालानी, विजय दारुका, पवन काजरिया, नारायण सादानी, संजय चांडक, संतोष अग्रवाल विकास नेवटिया, बसंत डागा, नारायण दास व्यास, संदीप डागा की उल्लेखनीय उपस्थिति थी।
कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के थीम पर सभी लोगो को तिरंगा वितरित किया गया और तिरंगा बैज लगा कर सम्मानित किया गया।