sunlight news

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट,बड़ी मात्रा में कर रखा था बारूद एकत्रित

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खेजुरी में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर सोमवार सुबह ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया है। घटना खेजुरी के दो नंबर ब्लॉक स्थित कटका देवीचक गांव की है। जिस भाजपा नेता के घर ब्लास्ट हुआ है उनका नाम लालमोहन माइती है। वारदात के बाद से वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के माइती के घर बम ब्लास्ट की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग काफी डर गए थे। इस भयावह विस्फोट की वजह से उसके घर की कुछ दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आरोप है कि उक्त नेता ने अपने घर पर बड़ी मात्रा में बारूद एकत्रित कर रखा था जिससे सुबह के समय संभवतः बम बनाया जा रहा था। इसी क्रम में ब्लास्ट हुआ है।

सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की बम स्क्वायड टीम और अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल में आरोप लगाया है कि तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए ही यहां बमों को एकत्रित किया गया था। पुलिस आरोपित भाजपा नेता की तलाश में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के समय खेजुरी इलाके में जमकर संघर्ष हुआ था। सत्तारूढ़ तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर बम और गोलियों से हमले किए थे। इस ब्लास्ट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Share from here