कोलकाता : काशीपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। कोलकाता के काशीपुर थाना इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार तड़के भयावह आग लग गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां के 29/h/11 काशीपुर रोड में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह 4:18 बजे के करीब धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलता देख तुरंत पुलिस को फोन किया गया। जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की छः गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि जब प्लास्टिक फैक्ट्री से आग की लपटें निकलने लगीं तो आसपास के घरों के लोग डर के कारण बाहर निकल गए थे। सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर जा पहुंची थी। जिस प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी थी उसके आसपास आवासीय इमारतें हैं इसलिए वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चूंकि प्लास्टिक काफी ज्वलनशील होता है इसलिए आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। आसपास की इमारतों में आग के फैलने से रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने इसे चारों तरफ से घेरकर पानी डालना शुरू किया था जिसके बाद इस पर नियंत्रण पाया जा सका।

Share from here