मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन ने डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 15 नवम्बर तक निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।
शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण डोपिंग का दोषी माना गया है। यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है।
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ से पंजीकृत पृथ्वी शॉ को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिया गया है। शॉ ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाईयों में पाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे।
वहीं, शॉ ने कहा कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था और उन्हें सजा मंजूर है।
