sunlight news

बंगाल में तिरंगा यात्रा पर बवाल, कई गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

हावड़ा। स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा लेकर रैली निकालने वालों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को राज्य भर में पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। इसकी शुरुआत सबसे पहले राजधानी कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा जिले में हुई है।

पार्टी की प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार गुरुवार की सुबह राज्य के सभी मंडलों में तिरंगा रैली निकालने का निर्णय लिया गया था। उसी के मुताबिक हावड़ा, हुगली व कोलकाता क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन किया गया। कोलकाता उत्तर सबअर्बन क्षेत्र में भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष अभिजीत दास के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर अभिजीत दास को गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह से हावड़ा सदर भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज्य के और भी कई हिस्सों में बाइक रैली होनी है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से पुलिस और भाजपा कर्मियों के बीच टकराव बढ़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भी कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे थे जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती रोक कर गिरफ्तार किया था। इसे लेकर राज्य भर में जमकर बवाल मचा था। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इस पर चुप्पी साधे रखी और पुलिस लगातार गिरफ्तारी जारी रख रही है। गुरुवार को भी इसी तरह की परिस्थिति सामने आई है।

Share from here