मछुआ बाजार दुर्गापूजा सार्वजनिक समिति

समुद्र की गहराई दिखाता है मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का पूजा पण्डाल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से इस साल 70 वें दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सचिव राजेश सिंह ने फल मंडी में आयोजित दुर्गोत्सव के बारे में बात करते हुए बताया कि इस साल दुर्गा पूजा की सजावट गहराई पर आधारित है।

मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति

पण्डाल के माध्यम से समुद्र की गहराई में डूबा हुआ पानी का जहाज दिखाया गया है। इसके अलावा पानी में रहने वाले जीव जंतु तथा तैरते हुए मनुष्य भी दिखेंगे।

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को पानी के अंदर की अनुभूति कराना है। इसके लिए साउंड तथा लाइटिंग व्यवस्था भी इसी आधार पर की गई है।

समिति द्वारा आयोजित इस दुर्गोत्सव का उद्घाटन बुधवार 18 अक्तुबर को होगा।

Share from here