AJC BOSE flyover पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी के आहत होने की खबर है।
पुलिस के अनुसार फ्लाईओवर पर रात में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करते हुए आज सुबह करीब 4 बजे एसएसकेएम की दिशा से एक बाइक को आता देख ऑन ड्यूटी ट्रैफिक एएसआई अनारुल इस्लाम ने जब उन्हें रोका तो दोनों ने उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की।
जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि हेस्टिंग्स पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया।