Advertisement
breaking news

DeepFake पर सरकार जल्द बनाएगी नियम – Ashwini Vaishnaw

देश तकनीक

DeepFake के मुद्दे पर सोशल मीडिया कंपनियों के साथ बैठक के बाद आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि डीपफेक के खिलाफ स्पष्ट और कार्रवाई योग्य नियम लेकर आएंगे।

Advertisement

Deepfake एक नया खतरा बनकर उभरा है

अश्विनी वैष्णव ने कहा डीपफेक एक नया खतरा बनकर उभरा है और सरकार रेगुलेशन लाने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि डीपफेक से निपटने के लिए हमारे पास जल्द ही नए नियम होंगे।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच इस बात पर सहमत हुए कि डीपफेक का पता लगाने, इससे निपटने, इसकी सूचना देने के तंत्र को मजबूत करने और उपयोगकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाने जैसी स्पष्ट कार्रवाइयां करने पर सहमत हुईं है।

उल्लेखनीय है कि कई बॉलीवुड कलाकारों के ‘डीपफेक’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थे। पीएम मोदी ने भी खुद के गरबा करते वीडियो पर कहा था कि ये चिंता का विषय है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari