amit shah in kolkata

Amit Shah in Kolkata – हिम्मत है तो ज्योतिप्रिय मल्लिक, अनुब्रत मंडल और पार्थ चटर्जी को पार्टी से करें सस्पेंड, कई मुद्दों पर शाह ने बोला ममता सरकार पर हमला, पढ़ें

कोलकाता

Amit Shah in Kolkata – अमित शाह ने धर्मतल्ला के सभा मंच से ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला।

Amit Shah in Kolkata – 2014 में इसी जगह से किया था तृणमूल को हटाने का आह्वान – अमित शाह

अमित शाह ने सभा स्थल (Amit Shah in kolkata) को भाजपा के लिए भाग्यशाली बताते हुए कहा कि 2014 में इसी जगह से भाजपा के अध्यक्ष के रूप में TMC को हटाने का आह्वान किया था।

जनता ने भाजपा को 18 लोकसभा सीटें और 77 विधानसभा सीटें देकर अगली सरकार भाजपा की तय कर दी है – Amit Shah in Kolkata

अमित शाह ने बंगाल की जनता का धन्यवाद कर कहा कि यहां की जनता ने भाजपा को 18 लोकसभा सीटें और 77 विधानसभा सीटें देकर अगली सरकार भाजपा की तय कर दी है।

अमित शाह ने कहा कि दीदी आपने 2 बार शुभेंदु अधिकारी को विधानसभा से सस्पेंड किया पर बंगाल की जनता को कैसे चुप करेंगी।

बंगाल की जनता कहती है कि दीदी आपका समय समाप्त हो गया है। अमित शाह ने कहा कि कम्युनिस्टों को हटाकर परिवर्तन का नारा देकर आई ममता सरकार ने कोई परिवर्तन नही किया।

उन्होंने कहा कि TMC CPM ने मिलकर बंगाल को बर्बाद किया। चुनावी हिंसा घुसपैठ बंगाल में सबसे ज्यादा होती है।

अमित शाह ने कहा कि जो ममता दीदी घुसपैठियों को रोकने के लिए पार्लियामेंट नही चलने देती थी आज उनके यहां खुले आम घुसपैठियों के वोटर कार्ड आधार कार्ड बन रहें हैं और वे चुप हैं।

सोशल मीडिया पर चलता है कि घुसपैठियों को आधार कार्ड बनाने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें और पुलिस चुप है।

उन्होंने कहा इसीलिए ममता बनर्जी CAA का विरोध कर रही हैं पर हम लागू कर के रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि जिस बंगाल में सुबह की शुरुआत रबिन्द्र संगीत से होती है वहां आज बम धमाके सुनाई देते हैं।

अमित शाह ने कहा कि मैंने अपने जीवन मे किसी नेता के घर से इतने नोटों की गड्डी मिलते नही देखी। दीदी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया।

पीएम मोदी लाखों करोड़ों रुपए बंगाल को भेजते है पर तृणमूल के सिंडिकेट वाले जनता तक पहुचने नही देते।

2026 में सरकार बनानी है तो 2024 में नींव डालनी होगी – Amit Shah in Kolkata

उन्होने कहा कि 2026 में सरकार बनानी है तो 2024 में नींव डालनी होगी। अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर को रोकने का काम ममता बनर्जी और कांग्रेस सरकार ने किया पर मोदी जी 22 जनवरी को इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का बदला 2026 में वोट देकर लिया जाएगा – Amit Shah in Kolkata

बंगाल में 212 भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्याएं हुई है। भाजपा कार्यकर्ता हमारे लिए भाई से बढ़कर होता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का बदला 2026 में वोट देकर लिया जाएगा।

बंगाल को भ्र्ष्टाचार के कारण भारत मे बदनाम करने का काम ममता बनर्जी सरकार ने किया।

ज्योतिप्रिय मल्लिकज़ अनुब्रत मंडल, पार्थ चटर्जी ने बंगाल की जनता का अरबो खरबों रुपया खाया है।

अगर आप मे हिम्मत है तो इन्हें तृणमूल से सस्पेंड कर के दिखाओ तो बंगाल की जनता मानेगी। हर रोज दुर्गा आराधना कर रहीं है कि ये तीनों कही भतीजे का नाम ना बता दें।

इतने भृष्टाचार हुए की देश के संसद की पवित्रता को भी तृणमूल सांसद ने समाप्त कर दिया। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि भेंट और पैसे लेकर सवाल पूछने वाले नेता देश का भला नही कर सकती हैं।

बंगाल को सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपए देने का काम किया। आप गुमराह कर लो लेकिन दो तिहाई बहुमत से 26 में यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने कहा कि 2024 में भाजपा को इतनी सीटें दीजिए कि पीएम मोदी को शपथ में कहना पड़े की बंगाल की जनता के कारण पीएम बने हैं।

Amit shah in kolkata

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो तो खुद तृणमूल के गोद मे बैठी है। उन्होंने अंत मे कहा कि मोदी जी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बंगाल का विकास है। यहां भाजपा की सरकार बनाइए।

Share from here