seva saptah kolkata

केंद्रीय मंत्री ने कोलकाता में की सेवा सप्ताह की शुरूआत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कोलकाता में स्वच्छता अभियान चला कर सेवा सप्ताह आरम्भ किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष दिनेश पाण्डे भी थे। इससे पहले उन्होंने भूतनाथ मन्दिर में दर्शन कर रविन्द्र नाथ टैगोर की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ चाय पर चर्चा की जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा निवारण का आश्वासन दिया। वहां उपस्थित लोगों को केंद्रीय मंत्री ने जल संचय, पर्यावरण की रक्षा तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ दिलाई।

मंत्री ने सनलाइट को एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सितम्बर 1949 को जब विधानसभा में हिन्दी को कार्यकारी भाषा करने के सम्बंध में एक प्रस्ताव रखा गया था जिसे पुरजोर समर्थन देने वालों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी अहम योगदान है। आज  प्रदेशों में हिंदी का विकास हो रहा है और बंगाल में भी ऐसा ही यह मेरी अपेक्षा है।

Share from here