Jharkhand – समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं – गिरफ्तारी के बाद बोले हेमंत सोरेन

झारखंड
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jharkhand में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने कहा कि हार नहीं मानूंगा। गिरफ्तार होने के बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक कविता साझा करते हुए अपनी बात लिखी।

उन्होंने कहा कि वह हार नहीं मांगेंगे और किसी से भी समझौता नहीं करेंगे।

हेमंत सोरेन ने लिखा, “यह एक विराम है, जीवन महासंग्राम है, हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा, पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं।

क्या हार में, क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं, लघुता न अब मेरी छुओ, तुम हो महान, बने रहो। अपने लोगों के हृदय की वेदना, मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं, हार मानूंगा नहीं। जय झारखण्ड!”

Share from here