Budget 2024 – आज अंतरिम बजट, थोड़ी देर में संसद में होगा पेश

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Budget 2024 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी। इस बजट में सरकार की प्राथमिकता में ‘युवा-महिला-गरीब-किसान’ हो सकते हैं।

Budget 2024

बजट को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।महामहिम राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर अंतरिम बजट 2024 पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उनके साथ वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और बजट टीम के सदस्य भी मौजूद रहे. यहां दोनों वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड और पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे.

Share from here