भारत-बांग्लादेश fisherman detained

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फायरिंग, एक जवान शहीद

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत-बांग्लादेश की सीमा पर कई सालों के इतिहास में पहली बार गोली चली है जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। उसका नाम विजय भान सिंह है। एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है। बीएसएफ की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में पुष्टि की गई है। इसमें बताया गया है कि गुरुवार सुबह के समय मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर सेक्टर के काकमरिचर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास यह फायरिंग हुई।

दो मछुआरे वापस लौटे, एक को बांग्लादेश की सेना ने पकड़ लिया

दरअसल यहां से पद्मा नदी गुजरती है जो भारत-बांग्लादेश की सीमा है। इस नदी में दोनों ही देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं। गुरुवार को तीन भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। इनमें से दो वापस लौटे और बीएसएफ टीम से संपर्क कर बताया कि उनके एक साथी को बांग्लादेश की सेना ने पकड़ लिया है और बीएसएफ के अधिकारियों को फ्लैग मीटिंग के लिए बुलाया है।

पांच अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए पहुंचे

मछुआरों से यह सूचना मिलने के तत्काल बाद बीएसएफ ने आधिकारिक चैनल का इस्तेमाल करते हुए बांग्लादेश सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। उनके बुलावे पर बीएसएफ के पांच अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए पद्मा नदी की बाउंड्री पिलर संख्या 75 बटा 7-एस के पास पहुंचे।

वहां बीजीबी के अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी लेकिन साजिशन बीएसएफ के अधिकारियों को घेरने की कोशिश की जाने लगी। हालात को भांपने के बाद बीएसएफ के जवान वापस लौटने लगे तब बीजीबी के जवानों ने फायरिंग कर दी।

हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह ने तोड़ा दम

एक गोली हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह के सिर में जबकि दूसरी गोली एक अन्य कॉन्स्टेबल को लगी। बीएसएफ के जवानों ने इन दोनों को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे जवान का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे हैं।

Share from here