breaking news

Tapas Roy ने दिया विधायक पद और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा

कोलकाता

Tapas Roy ने विधायक पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार और सन्देशखाली जैसे मुद्दों को कारण बताया। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को दल से इस्तीफा दे चुके हैं।

बरानागर से तृणमूल विधायक तापस रॉय ने आज प्रेस के सामने इस्तीफे की बात कही थी उसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना हो गए थे।

Tapas Roy

उन्होंने कहा कि उनके घर ईडी की रेड के समय उनका दल ही उनके पास खड़ा नही रहा था। उन्होंने कहा कि वे इससे दुखी थे।

तापस रॉय ने कहा कि उनके घर पर रेड पर विरोधी दल उनके पास खड़े दिखे लेकिन तृणमूल के नेताओं ने इसपर चुप्पी साधे रखी। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुँची।

तापस रॉय ने कहा कि सन्देशखाली में शेख शाहजहां के पास भी दल कुछ समय तक खड़ा रहा लेकिन उनके पास कोई नही रहा जिससे वे आहत हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि तापस रॉय ने खुद के घर पर ईडी की रेड के पीछे सुदीप बंदोपाध्याय का हाथ बताया था। खुल के वे कई बार सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ बोल चुके हैं।

Share from here