breaking news

Sandeshkhali जाते समय हिरासत में लिए गए भाजपा महिला मोर्चा के लोगों को पुलिस ने छोड़ा

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Sandeshkhali जाते समय भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को न्यू टाउन पुलिस ने हिरासत में लिया था। 5 घंटे बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया है।

Sandeshkhali

हिरासत में लिए गए लोगों ने कहा कि पुलिस ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने दिखा दिया कि नारी दिवस पर जो चेहरा वे दिखा रही हैं वो नकली है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का असली चेहरा वो है जो वे हमारे साथ कर रही है। ममता बनर्जी ने ऐसा करके नारी दिवस पर नारियों का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हमें सफेद कागज पर साइन करने के लिए कह रही थी लेकिन हमने नहीं किए।

Share from here