ब्राह्मण सदैव मानवता हेतु समर्पित रहा है – बनवारी लाल सोती

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। ब्राह्मण समाज ने सदैव निजी हितों से ऊपर उठकर मानवता हेतु कार्य में अग्रणी भूमिका अदा की है। राजस्थान ब्राह्मण संघ जिस प्रकार मानवीय, सामाजिक, धार्मिक एवम राष्ट्रीय कार्यो में अपना योगदान दे रहा है इस हेतु पूरी कमेटी साधुवाद की पात्र है। उपरोक्त बात राजस्थान ब्राह्मण संघ की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करते हुवे संस्था के संरक्षक बनवारीलाल सोती ने कही।

जयपुर से आए पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज शर्मा ने संस्था के पारिवारिक माहौल एवं समन्वय पर हार्दिक प्रसन्नता जताते हुए सभी से, विशेष तौर पर युवाओं को प्रशासनिक परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और स्वयं की ओर से हर संभव सहयोग देने का वचन दिया।

संस्था के समन्वयक सुशील ओझा ने संस्था के सामाजिक प्रकल्पों के हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में जिस प्रकार राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरसता एवम स्वजातीय गतिशीलता के कार्यों में संस्था अपनी जिम्मेवारी निभा रही है, प्रणम्य है।

पूर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संस्था के नवाचार कार्यक्रम हेतु कमेटी को अग्रिम शुभकामना दी।

दुर्गा व्यास ने स्वयंसिद्धा की महिला शक्ति को और मजबूत करने का आह्वान किया।

सभा में संस्था की गतसाल की गतिविधियों एवम आगामी साल की रूपरेखा को सचिव राजकुमार व्यास ने सभी उपस्थित समाजजनो के सामने रखा जिसे सभी ने सराहा।

कोषाध्यक्ष पवन ओझा ने गत वर्ष का ऑडिटेड हिसाब समाज के समक्ष रखा जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल थानवी ने उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार जताया।

उपरोक्त जानकारी संस्था के उपमंत्रीद्वय आशकरण बच्छ एवं रमेश शर्मा दाधीच ने दी।

Share from here