Lok Sabha Election Results 2024

Loksabha Election Result – पश्चिम बंगाल में 32 सीटों पर TMC आगे, BJP 9 पर आगे

बंगाल

Loksabha Election Result – पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों में से टीएमसी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 9, कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement

Loksabha Election Result

बालुरघाट में भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार पीछे चल रहे हैं। अलीपुरद्वार में भाजपा उम्मीदवार मनोज टिग्गा आगे चल रहे हैं। बोलपुर में तृणमूल उम्मीदवार असित माल आगे चल रहे हैं।

बीरभूम में भाजपा उम्मीदवार देवतनु भट्टाचार्य आगे चल रहे हैं। बशीरहाट में तृणमूल उम्मीदवार हाजी नूरुल आगे चल रहे हैं, घाटल में भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी पीछे चल रहे हैं।

Loksabha Election Result – मेदिनीपुर में भाजपा पीछे, बिष्णुपुर से टीएमसी पीछे, हावड़ा से टीएमसी आगे, हुगली से भाजपा पीछे, बर्धमान दुर्गापुर में भाजपा पीछे।

जादवपुर में तृणमूल उम्मीदवार सयानी घोष आगे चल रही हैं। जयनगर में तृणमूल उम्मीदवार प्रतिमा मंडल आगे चल रही हैं। कोलकाता उत्तर में तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बनर्जी आगे चल रहे हैं।

कृष्णनगर में तृणमूल आगे चल रही हैं। रानाघाट में भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार आगे चल रहे हैं। बनगांव में भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर आगे चल रहे हैं।

जंगीपुर में तृणमूल उम्मीदवार खलीलुर रहमान आगे चल रहे हैं। रायगंज में भाजपा उम्मीदवार कार्तिक पाल आगे चल रहे हैं।

डायमंड हार्बर में तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम पीछे चल रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari