Advertisement
breaking news

West Bengal – जीवनतल्ला में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या

बंगाल

West Bengal – कैनिंग के जीवनतल्ला में तृणमूल नेता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम रवीन्द्रनाथ मंडल है। वह कैनिंग में तृणमूल बूथ संख्या 218 का सचिव है।

Advertisement

West Bengal

परिवार के मुताबिक, तृणमूल नेता कल सुबह करीब 11:30 बजे अपने दोस्तों के फोन पर बाहर गए थे। रात में खबर आई कि वह घर से 100 मीटर दूर बेहोश मिले है। बगल में बाइक पड़ी थी।

रवींद्रनाथ मंडल को कैनिंग सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि रवींद्रनाथ ने पड़ोसी पप्पू मंडल से पैसे उधार लिये थे इसलिए परिजनों को संदेह है कि कल उसे बुलाया गया और नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गयी।

घटना की खबर पाकर कैनिंग ईस्ट के विधायक साकत मोल्ला मृतक नेता के घर गए। उन्होंने परिवार वालों को विश्वास दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari