Russia Dagestan – रूस के दागिस्तान में आतंकियों ने रविवार को एक सिनेगॉग, दो चर्च और एक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया।
Russia Dagestan
इन हमलों में पुलिस अधिकारियों और पादरी सहित 15 की मौत हो गई है और करीब 25 घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इसमें 6 हमलावर भी मारे गए हैं।
रूसी अधिकारियों ने आतंकी हमलों की जांच शुरू कर दी है। सिनेगॉग और चर्च डर्बेंट में स्थित हैं, जो मुस्लिम उत्तरी काकेशस क्षेत्र में प्राचीन यहूदी समुदाय का गढ़ है।
बताया जा रहा है आतंकियों ने पादरी का गला काट दिया। जवाबी कार्रवाई में रूसी सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को किया ढेर कर दिया।
रूस के दागेस्तान में सैन्य ऑपरेशन अब भी जारी है। दागिस्तान प्रांत के दो शहरों में यह आतंकी हमला हुआ है।
Share from here
