Governor CV Ananda Bose

Governor CV Ananda Bose आज जाएंगे चोपड़ा

बंगाल

Governor CV Ananda Bose आज चोपडा जाएंगे। सोमवार को राज्यपाल ने कहा कि राज्य में हिंसा जारी है। बंगाल की सड़कों पर खून बह रहा है। गुरुदेव की ही धरती पर ऐसा हो रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, दर्दनाक है।

Governor CV Ananda Bose

गवर्नर ने कहा, एक महिला को इतने सारे लोगों के सामने पीटा गया।” किसी ने विरोध नहीं किया! क्या वहां पुलिस है? लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस कौन है और चोर कौन है?

उन्होंने कहा कि पुलिस बल के कुछ वर्गों में अपराध व्याप्त है। कुछ आईपीएस अधिकारी राजनीतिक आकाओं के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस मंत्री अपना काम नहीं कर रहे हैं।

राज्यपाल ने यह भी दावा किया कि बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है। उन्होंने कहा, जंगल इससे बेहतर है क्योंकि जंगल में रोमांच के लिए किसी को नहीं मारा जाता।

इसे रोकना होगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इसी सिलसिले में राज्यपाल आज चोपड़ा जा रहे हैं।

Share from here