RG Kar

RG Kar की घटना के विरोध में आज डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

RG Kar – कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। डॉक्टरों ने इसके विरोध में सेवा बंद करने का फैसला लिया है।

RG Kar

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज यानी 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

IMA की हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। इमरजेंसी और गंभीर मरीजों का इलाज होता रहेगा। हालांकि, OPD और पहले से तय सर्जरी नहीं हो पाएंगी। यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही तरह के अस्पतालों में होगी।

Share from here