Advertisement
Arvind kejriwal ed

Arvind Kejriwal की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई

दिल्ली

Arvind Kejriwal – दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

Advertisement

Arvind Kejriwal

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। 14 अगस्त की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने नियमित जमानत पर सीबीआई को नोटिस भेजा था।

दिल्ली के सीएम ने सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को चुनौती दी है। ईडी केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने 12 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari