CM Atishi

Delhi CM Oath – आतिशी कुछ देर बाद लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Delhi CM Oath -आतिशी अब से कुछ देर बाद दिल्ली की सीएम की शपथ लेंगी। शपथ के साथ ही वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं है।

Delhi CM Oath

शाम साढ़े चार बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी।शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेता शामिल होंगे।

आतिशी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की थी।

इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई।

Share from here