हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बास्केटबॉल चैंपियन कोबे ब्राइयंट सहित नौ की मौत

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

लॉस एंजेल्स। अमेरिका के बास्केटबॉल चैम्पियन कोबे ब्राइयंट और उनकी बेटी जाना सहित नौ लोगों की रविवार को कैलिफोर्निया के कलबसस में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

लॉस एंजेल्स काउंटी के शेरिफ एलेक्स विल्लानुएव ने रविवार को यहां कहा कि हेलीकॉप्टर में आग लगने से कोई भी यात्री नहीं बच पाया। शुरू में दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में पांच यात्री बताए गए थे। इस दुर्घटना में मृत 41 वर्षीय कोबे ब्राइयंट पांच बार अमेरिकी राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहे हैं।

रविवार शाम ग्रैमी अवॉर्ड समारोह के बीच कोबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। यह समारोह भी लॉस एंजेल्स के एक बास्केटबॉल स्टेडियम में हो रहा था। इस अवसर पर होस्ट अलीशा कीज़ ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कोबे की मृत्यु पर भारी अफसोस है।

Share from here