Raiganj Fire – देर रात उत्तरी दिनाजपुर के रायगंज में बिस्किट कारखाने में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
Raiganj Fire
सोहारी मोड़ इलाके में मंगलवार आधी रात लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आसपास कई गोदाम और बस्तियां होने के कारण स्थानीय निवासियों को आग फैलने का डर था। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुँचा।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय मे मुख्य शहर सहित राज्य के विभिन्न में हिस्सों में आग की घटना घटी है जिससे लोगों में डर है।
Share from here
