बजट 2020 : 5 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बजट 2020-21 में मोदी सरकार ने करदाताओं को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव किए हैं। 5 से 7.5 लाख तक आय पर 10 फीसदी का टैक्स लगेगा। पहले 10 फीसदी का स्लैब नहीं था। 7.5 लाख से 10 लाख की आय पर 15 फीसदी टैक्स होगा। 10 लाख से 12.5 लाख की आय पर 20 फीसदी टैक्स होगा।

अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब…
आमदनी स्लैब
5 से 7.5 लाख रुपए 10 फीसदी
7.5 लाख से 10 लाख रुपए 15 फीसदी
10 लाख 12.5 लाख रुपए 20 फीसदी
12.5 लाख से 15 लाख रुपए 25 फीसदी
15 लाख से ऊपर आमदनी पर 30 फीसदी
यह टैक्स स्लैब 60 साल के कम उम्र वालों के लिए हैं।

अभी तक इनकम टैक्स स्लैब थे
2,50,000 तक की आय पर – शून्य
2,50,001 से 5 लाख तक की आय पर – 5 प्रतिशत
500001 से 10 लाख तक की आय पर – 20 प्रतिशत
1000001 लाख से अधिक – 30 प्रतिशत

Share from here