breaking news

Kolkata – जन्मदिन मनाने दोस्तों के साथ गया युवक उतरा गंगा में, हुआ लापता

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata – जन्मदिन मनाने के लिए रात करीब 12 बजे घर से निकला और फिर घर ही नही लौटा। घटना है नार्थ पोर्ट थाने के सर्वमंगला घाट की है।

Kolkata

जहां पर अनुभव हलदर नाम का युवक जन्मदिन मनाने दोस्तों के साथ आया था। बातचीत करते समय अचानक गंगा में उतर गया और फिर नही मिला।

उनतीस वर्षीय अनुभव बराहनगर का रहने वाला है। पेशे से कंटेंट राइटर है। पारिवारिक के मुताबिक अनुभव की सात माह पहले शादी हुई थी।

जांच के मुताबिक, अनुभव सुबह 3:30 बजे दो दोस्तों को सर्बमंगला घाट के पास लाया। वे घाट पर बातें कर रहे थे। तभी अचानक वह गंगा में उतर आया।

जैसे ही वह पानी में गया, ज्वार के खिंचाव से डूब गया। कुछ देर बाद अनुभव को नहीं देख दोनों युवकों ने पास के चितपुर थाने में संपर्क किया। चितपुर थाना पुलिस ने नार्थ पोर्ट थाना को सूचना दी।

पुलिस और आपदा प्रतिक्रिया कर्मियों ने गंगा में उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को सुबह और दोपहर में दो बार गंगा में खोजबीन की गई पर वो नही मिला।

Share from here