Advertisement
breaking news

Behala – भाजपा नेत्री के घर पर बम फेंकने का आरोप, तेज आवाज से हिला मकान

कोलकाता

Behala में बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर बम फेंकने का आरोप लगा है।

Advertisement

Behala

वैशाली डालमिया ने दावा किया कि बदमाशों ने कल रात घर पर बम फेंका। इसकी शिकायत ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज करायी गयी है।

वैशाली का दावा है कि शनिवार रात करीब 11:40 बजे वह घर की बालकनी पर बैठे थे। अचानक तेज आवाज के साथ मकान हिल गया। वह घबरा गई।

इसके बाद जब वह सुरक्षा गार्डों के साथ जांच करने गए तो उन्हें भी आग की लपटें दिखीं। मामले की जांच करने पर पता चला कि बदमाशों ने घर की रेलिंग पर बम फेंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari