Advertisement
kolkata metro

Kolkata Metro Timing – मेट्रो के समय मे फिर हुआ बदलाव, अब…

कोलकाता

Kolkata Metro Timing – मेट्रो रेल की ओर से पिछले कुछ समय से किए जा रहे बदलाव में एक और बदलाव जुड़ गया है।

Advertisement

Kolkata Metro Timing

मेट्रो रेल की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि ब्लू लाइन पर अब दमदम से ही नहीं बल्कि दक्षिणेश्वर से सभी मेट्रो चलेंगी।

हालांकि, मेट्रोरेल ने कहा कि फिलहाल इसका संचालन परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। दक्षिणेश्वर और कवी सुभाष के बीच पूरे दिन 7 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।

दिन की पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से सुबह 7 बजे की बजाय सुबह 6:55 बजे रवाना होगी। नोआपाड़ा से कवि सुभाष तक एक नई ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन नोआपाड़ा से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी।

हालांकि, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक पहली सुबह की मेट्रो का समय अपरिवर्तित (सुबह 6:55) रहेगा। इसी तरह महानायक उत्तमकुमार से दक्षिणेश्वर तक दिन की पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक दिन की आखिरी मेट्रो के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। रात 9:28 बजे के बजाय यह ट्रेन दक्षिणेश्वर से रात 9:33 बजे रवाना होगी।

रविवार को दक्षिणेश्वर से दिन की पहली मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा। नोआपाड़ा से कवि सुभाष तक नई सेवा रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू की जा रही है।

Kolkata Metro Timing – कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक चलने वाली दिन की पहली मेट्रो ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

इसी प्रकार, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष से दमदम तक दिन की आखिरी मेट्रो का समय भी अपरिवर्तित रहेगा (क्रमशः रात्रि 9:27 बजे और रात्रि 9:40 बजे)।

हालांकि, रविवार को दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक की अंतिम मेट्रो सेवा का समय रात 9:28 बजे के बजाय 9:33 बजे कर दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari