breaking news

Badrinath Yatra – बद्रीनाथ मंदिर के खुले कपाट

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Badrinath Yatra – केदारनाथ के बाद आज बद्रीनाथ मंदिर के भी कपाट खुल गए हैं। मंदिर परिसर तीर्थयात्रियों के जयघोष और भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स बैंड की धुनों से गूंज उठा।

Badrinath Yatra

कपाट खोलने से पहले सुबह 4 बजे मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंदिर परिक्रमा में हिस्सा लिया और 4 बजकर 30 मिनट पर श्री कुबेर जी ने दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश किया। सुबह साढ़े पांच बजे से द्वार पूजन शुरू हुआ और उसके आधे घंटे बाद बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए।

बद्रीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा की। अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – ये चार तीर्थस्थल हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करते हैं। चारधाम यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ के दर्शन के साथ समाप्त होती है।

Share from here