vibhajan vibhishika diwas – बलिदानियों के साहस का सम्मान करने का अवसर – पीएम मोदी

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

vibhajan vibhishika diwas – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मार्मिक पोस्ट किया।

vibhajan vibhishika diwas

उन्होंने लिखा – ‘भारत इतिहास के दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए आज के दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में याद करता है।

उन्होंने लिखा – यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है… अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का।

पीएम ने लिखा प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की।

यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मज़बूत करने की हमारी स्थायी ज़िम्मेदारी की भी याद दिलाता है।

Share from here