Advertisement

श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति का दशमी महोत्सव 2 सितंबर को, 31 को ध्वजा यात्रा

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में बाबा रामदेव के दशमी महोत्सव के लिए भव्य ध्वजा यात्रा का आयोजन 31 अगस्त को प्रातः 09 बजे किया गया है।

Advertisement

समिति द्वारा आयोजित इस चतुर्थ शोभायात्रा की शुरुआत गणेश मंदिर पोस्ता से होगी जो बड़ाबाजार के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण करते हुए शिव ठाकुर लेन स्थित शिव ठाकुर धाम पहुंचेगी।

संस्था के सचिव आशीष जोधानी ने बताया कि 02 सितम्बर को बाबा के श्री चरणों का अभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं रात्रि 10.30 बजे से बाबा की कथा पं. सूरज व्यास के श्रीमुख से सुनाई जाएगी |

एकादशी ज्योत एवं आरती 03 सितम्बर, प्रातः 05 बजे होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य उत्साह के साथ लगे हुए है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari