breaking news

Howrah – पटाखे जलाते समय हादसा, युवक झुलसा

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Howrah – काली पूजा से पहले पटाखे जलाते समय एक युवक झुलस गया। घटना शनिवार को हावड़ा के रामराजतला स्थित अंबिका कुंडू लेन में घटी।

Howrah

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकाश हेला (35) नामक युवक शाम को एक घर के गैराज में पटाखे जला रहा था। उसी दौरान अचानक आग लग गई।

वहां पर रखे सभी पटाखे जलने लगे। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही चटर्जीहाट थाना पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Share from here