Dhanteras 2025

Dhanteras 2025 – आज धनतेरस, देखें खरीददारी का शुभ मुहूर्त

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Dhanteras – आज धनतेरस है जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। प्रकाश पर्व दीपावली की शुरुआत इसी दिन से दीपावली होती है।

Dhanteras

धनतेरस के दिन कुछ विशेष खरीदारी का चलन है जिसमें मां लक्ष्मी से जुड़ी वस्तुओं के अलावा झाड़ू, सोना-चांदी आदि धातु जैसी चीजें विशेष रूप से खरीदी जाती है।

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास के अनुसार इस साल धनतेरस पर खरीददारी के लिए कई शुभ मुहूर्त है।

Dhanteras – त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को 12 बजकर 19 मिनट पर आ रही है। जो कि 19 अक्टूबर को 01:51 तक रहेगी।

इस दिन खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 14:15 बजे से 15:42 तक, शाम 17:09 से 18:42 तक और रात 20:15 से 23:22 तक है।

Share from here