देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 109, कुल मरीजों की संख्या 4067

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 से 26 और मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ मरने वालों की संख्या 83 से बढ़कर 109 तक पहुंच गई है। वहीं, पिछले 12 घंटों में ही कोरोना के 490 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या 3577 से बढ़कर 4067 हो गई है।

सोमवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 66 मरीज विदेशी भी हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से लोग तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं। अब तक देश में 292 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर वापस जा चुके हैं।

पिछले 12 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 690 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी 45 तक पहुंच गई है। देश में सबसे कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इसी राज्य में है और यह मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश के 30 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Share from here