sunlight news

वोकहार्ट अस्पताल के 52 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मुंबई। मुंबई सेंट्रल के पास स्थित वोकहार्ट अस्पताल के 52 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें कुछ लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भी शिफ्ट किया गया है।

मुंबई सेंट्रल के पास वोकहार्ट अस्पताल में हार्ट की बीमारी की वजह से एक 70 वर्षीय मरीज को भर्ती करवाया गया था। इस मरीज में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस मरीज के संपर्क में आने की वजह से अस्पताल के 3 डॉक्टर व 26 मेडिकल स्टाफ में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इस पर पूरे मेडिकल स्टाफ के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में 52 मेडिकल स्टाफ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इनमें से 31 मेडिकल स्टाफ को सेवन हिल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मुंबई नगर निगम ने अस्पताल को पूरी तरह सील कर दिया है। इसी प्रकार जसलोक अस्पताल में भी मेडिकल स्टाफ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी वजह से इस अस्पताल को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।

Share from here