Liluah – हावड़ा के लिलुआ स्टेशन रोड पर शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति हो गई। घटना में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं।
Liluah
आरोप है कि प्रमोटर आश्रित बदमाशों ने स्थानीय व्यवसायियों के साथ मारा पीटी की है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना CCTV में कैद हो गई है। व्यापारियों ने विरोध में सड़क जाम कर दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोप है कि 22 दुकानदार का जमीन मालिक से विवाद चल रहा है। दुकानदारों ने कानूनी लड़ाई पर भरोसा जताया और कहा कि जो कोर्ट कहेगा हम वही करेंगे।
इन सब के बीच दुकानदारों का कहना है कि प्रमोटर नही चाहता कि हम कोर्ट के माध्यम से ये लड़ाई लड़ें। उसने अपने लोगों को भेज हम पर हमला कराया है।
