Budget 2026 – आज बजट, निर्मला सीतारमण ने सौंपी राष्ट्रपति को बजट की कॉपी

देश

Budget 2026 – आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं।

Budget 2026

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट का बैग लेकर यहां पहुँचीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी दी है।

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाकर बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद वित्तमंत्री सदन पहुँच गईं हैं।

अब सिर्फ कुछ घंटों में संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बन रहा है।

Share from here