Budget 2026 – सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, देशी कपड़ों के लिए….जानें अब तक बजट में क्या क्या..

देश

Budget 2026 – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। ये उनका लगातार 9वां बजट है।

Budget 2026

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में तीन कर्तव्य पर जोर है। अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में सुदृढ़ता बनाए रखकर आर्थिक विकास में तेजी लाना और उसे बनाए रखना।

आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का विकास कर भारत की समृद्धि में उन्हें मजबूत साझेदार बनाना।

सार्थक भागीदारी के लिए प्रत्येक परिवार, समुदाय, धर्म और क्षेत्र की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत बायो फार्मा की शक्ति बनेगा। इसके साथ ही 10 हजार करोड़ का ऐलान बायो फार्मा सेक्टर के लिए किया गया है। इससे कैंसर, डायबिटीज जैसी दवाओं को सस्ता किया जा सकता है।

  • बायो फार्मा को 10,000 करोड़
  • सेमीकंडक्टर को 40,000 करोड़
  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लांच
  • देसी कपड़ों के लिए विशेष मदद
  • मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा
  • कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़

महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करने का प्लान- निर्मला सीतारमण। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में खनिज कॉरिडोर बनाने का प्लान सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च किया जाएगा।

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान, दिल्ली-वाराणसी भी शामिल। अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं। समुद्री विमान VGF योजना की शुरुआत।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में स्पोर्ट्स गुड्स के लिए ग्लोबल हब बनने की क्षमता है। उन्होंने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्पोर्ट्स गुड्स को बढ़ावा देने के लिए एक खास पहल का प्रस्ताव रखा।

सरकार ने ऐलान किया है कि 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे। मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा।

मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे। ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है।

खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा। 20 हजार युवाओं को टूरिज्म के लिए गाइड के लिए ट्रेन्ड किया जाएगा। कंटेंट क्रिएटर लैब को स्थापित किया जाएगा।

  • हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा.
  • विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव
  • विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव
  •  विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की होगी व्यापक समीक्षा
  • कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव
  • बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि पशुपालन के लिए लोन दिया जाएगा। काजू और कोको के लिए समर्पित प्रस्ताव है।चंदन लकड़ी की गरिमा बनाने के लिए मदद का ऐलान हुआ है।

कृत्रिम अंग मैन्यूफेक्चिरिंग में एक संस्था की स्थापना की जाएगी। केंद्रों को मजबूत करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि मेंटल इंस्टीट्यूट को मजबूत किया जाएगा।

Share from here