Budget 2026 – वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण समाप्त कर लिया है। उनके भाषा के बाद शेयर बाजार धड़ाम गिर गया है।
बजट खत्म होते ही सेंसेक्स 1800 से ज्यादा पॉइंट गिर गया है। निफ्टी भी 700 से ज्यादा अंकों के साथ गिर गया है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर पर बोलते हुए कहा कि इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा।
Budget 2026
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल, 2026 से नया कानून लागू हो जाएगा। छोटे करदाताओं प्रक्रिया आसान की जाएगी, फॉर्म आसान किया जाएगा।
पैकेज पर लगने वाला टैक्स कम होगा। ITR 1-2 में रिटर्न अब 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे। अब 31 मार्च तक कम फीस के साथ संशोधित ITR दाखिल किया जा सकेगा।
इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं होगी। सरकार ने जुर्माने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने 30 फीसदी टैक्स की घोषणा की है। यानी अब टैक्स गड़बड़ी पर सजा नहीं मिलेगी, उससे 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।
वित्तमंत्री ने कहा को मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि विदेश की यात्रा करना भी अब सस्ता होगा। विदेश यात्रा पर लगने वाले टैक्स कम। विदेश यात्रा टीसीएस दर 5 फीसदी हुई।
बॉन्डेड जोन में कैपिटल गुड्स देने वाले गैर-निवासी को 5 साल तक आयकर से छूट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायबैक कैपिटल टैक्स का प्रस्ताव रखा।
इक्विटी डेरिवेटिव्स पर लेनदेन टैक्स बढ़ाने की योजना- वित्त मंत्री। निर्यात और आयात को बढ़ावा देने के लिए कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव।
बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव रखा।
वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं में छूट दी जाएगी। 7 और जो दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में, खास मेडिकल पर्पज के लिए उसके आयात में छूट मिलेगी।
बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके।
इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे। कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा। बैटरी भी सस्ती होगी।
